गोण्डा।मंगलवार को दो बाइक आमने-सामने हुई भिडत में तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।घायलो को ग्रामीणो के सहयोग से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
मंगलवार को मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित गन्ना क्रय केन्द्र के पास कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लखपतराय अनूप चौहान उम्र 17साल लगभग पुत्र मुन्ना लाल चौहान अपने गांव के बनारसी उम्र 50वर्ष लगभग के साथ मनकापुर यसवीआई बैंक में निजी कार्य करके वापस जा रहे थे कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम भिटौरा के मजरे बरईपुरवा गांव निवासी राकेश कुमार उम्र 36 पुत्र कोदई अपने ससुराल अमवा से वापस बाइक से आते समय आमने सामने भिड़त हो जाने तीनो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।ग्रामीणो के सहयोग से आनन फानन १०८से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।सीयचसी अधीक्षक डाक्टर नीरज गुप्ता ने बताया तीनो के गम्भीर दशा होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ