Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO: रामायण की चौपाई पढ़कर कर पेश किया हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर, यूपी. वोट की पाल्टिक्स के लिए मंदिर-मस्जिद का मुद्दा छेड़कर भले ही आपसी सौहार्द के रिश्तों में ज़हर घोला जा रहा हो लेकिन अब्दुल वाहिद जैसे लोग जब तक समाज में हैं तब तक राम और रहीम में दरार नही आने पड़ने वाली।
वीडियो 
जी हां अब्दुल वहीद ने हिन्दू मुस्लिम के नाम पर बटने वालों को एक पैगाम देते हुए सुल्तानपुर जिला जेल में अनोखी पहल शुरु कराया है। 
हर मंगलवार को जेल में "सुन्दरपाठ" का आयोजन किया जाता है, दिलचस्प बात ये है कि इस सुन्दरपाठ की शुरुआत मुस्लिम बंदी अब्दुल वहीद ने कई सालों पूर्व की थी जो आज भी चल रही है। 
वीडियो 
यही नहीं हर मंगलवार खुद अब्दुल वहीद  सुंदरपाठ के आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और लोगों के साथ सुंदर काण्ड की चौपाइयां पढ़ते हैं।
वो पिछले कई सालों से जिला जेल में एक मामले में बन्द हैं, बावजूद इसके जेल में रहते ही इन्होंने अनोखी शुरुआत कर आज हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किया। 

अब्दुल वाहिद बताते हैं कि करीब 6-7 साल पहले जिला जेल में हर मंगलवार को सुंदरपाठ का आयोजन शुरु कराया था जो तब से आज तक अनवरत चल रहा है। अब्दुल वाहिद इस दौरान खुद सुंदरपाठ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं साथ ही सुंदरपाठ के साथ-साथ वो हिन्दू मुस्लिम की खाई को पाटने के लिए बिना किसी भेद भाव के हर धर्म सम्प्रदाय के त्यौहारों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। 
उन्होंंने बताया कि बचपन में उनकी पढ़ाई हिन्दी माध्यम से हुई थी, और उस दौरान अपने गुरुओ से जो उन्होंने शिक्षा ग्रहण की उसी का असर आज भी उन पर है। उनकी नजर में न कोई धर्म छोटा और न बड़ा। ये सब धर्मों में समान आस्था रखते 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे