Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ओला वृष्टि से दर्जनों गांवों में तबाही

 
ओपी भारती 
गोण्डा,वजीरगंज ।मंगलवार सुबह 5 बजे आंधी-पानी के साथ हुई ओला वृष्टि ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तबाही मचा दी जिससे लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।गनेशपुर ग्रंट में एक किशोर व इसी ग्राम पंचायत के मजरे पुरैना में एक अधेड़ की मौत हो गई।तमाम जानवर व मुर्गियां मरे व तमाम घायल भी हुए।तेज आंधी से तमाम दीवारें ढह गईं व टीन शेड उड़ गए।बिजली के खम्भों व तारों के टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।ओले पड़ने से फसलें चौपट हो गई हैं।राजस्व व पुलिस के कर्मियों ने मौके पर आवश्यक कार्यवाही की है।
मंगलवार की सुबह 5 बजे जब तमाम लोग बिस्तर पर ही थे,अचानक उत्तर की ओर से आई तेज आँधी के साथ बारिश होने लगी व ओले पड़ने लगे।आँधी से बचने के लिए गनेशपुर ग्रंट का अखिलेश पाल(15)पुत्र हरी लाल पाल दीवाल के पास चला गया,तभी दीवाल भरभरा कर उसके ऊपर ही गिर पड़ी।गम्भीर रूप से घायल किशोर की थोड़ी देर में मृत्यु हो गई।पुलिस ने पंचायत नामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।गनेशपुर ग्रंट के ही मजरा पुरैना निवासी ज्ञान दास उर्फ ज्ञानी(50)पुत्र सियाराम उसी समय साईकिल से अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था,वह जब समीप के जंगल मे पहुंचा तभी उसके ऊपर एक साखू का पेंड गिर पड़ा।जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु ही गई।आंधी थम जाने पर खोज में निकले परिजन उसके शव को लाये।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
क्षेत्र के न्योड़ार निवासी अबारतउल्ला की भैंस के ऊपर पेंड गिरने से उसकी मौत ही गई।रमईपुर के  मुन्नू चौहान के मुर्गी फार्म की दीवार व टीन शेड गिरने से सैकड़ों मुर्गियां व चड़व्वा के चौरहवा में फौजदार की चार बकरियां मर गईं।रमईपुर के राम शंकर सिंह के आवास पर रखी सीमेंट शेड की पूरी छत उड़ कर टूट गई।
तेज आंधी में खम्भों,तारों व सोलर लाइटों के टूट कर गिर जाने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।तमाम पेंड़ जड़ से उखड़ या बीच से टूट गए हैं।ओलों के गिरने से गन्ने के साथ ही सब्जी उत्पादन में अग्रणी वजीरगंज के गांवों में सब्जियों की खेती को बहुत नुकसान हुआ है।गिने चुने आम व अमरूद ही पेड़ों पर बचे हैं।गर्मी के चलते बाहर बंधे तमाम जानवर ओलों की मार से चोटहिल हो गए हैं ,जिनका पशुपालक इलाज करा रहे हैं।मात्र 20 मिनट की आँधी के इस कहर ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।प्रभावित गांवों में गनेशपुर ग्रंट, रमईपुर,अजबनगर,देवीपुर,बानेपुर, चन्दहा, चढ़ौव्वा, मोहनपुर, तिखड़िया , भगाही, कोठा, पूरे डाढू ,नेवडार,ढोंढियापारा, बंधवा,करदा,रसूलपुर आदि मुख्य रूप से हैं।
तहसीलदार तरबगंज श्याम कुमार,उप निरीक्षक राम दरश यादव,सहित लेखपाल गण व पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे