Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैसरगंज सांसद ने मेधावियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मनित


डॉ ओपी भारती
 वजीरगंज,गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थानीय ब्लॉक के मेधावियों को डुमरियाडीह स्थित महाविद्यालय में मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। उन्होंने ब्लॉक् के अंतर्गत हाइस्कूल, व इंटरमीडिएट के शीर्ष 10 , 10 मेधावियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने हाइस्कूल में 91 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा प्राची ओझा, 90 प्रतिशत कुलदीप सिंह, व 89 प्रतिशत अंक पानी वाली आरती शर्मा तथा इंटरमीडिएट के 87 प्रतिशत सत्यम शुक्ल, 86 प्रतिशत रुक्मिणी, 85 प्रतिशत दीपक कुमार सिंह को विशेष रूप से सराहना करते हुए सम्मानित किया। उपस्थित मेधावियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा छात्रों को खुद से बात करना चाहिए, क्योंकि सबसे सच्चा दोस्त आपका अपना मन है । उन्होंने कहा कि आप अपने माँ बाप की उम्मीद हैं तो राष्ट्र की धरोहर भी हैं। मेहनत का कोई विकल्प नही है। मेहनत कर अपने मांबाप, गांव, और देश का नाम रोशन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने मेधावियों को सुखद भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षा का हर काल परिस्थिति में सम्मान होता है ये सफलता की गारंटी भी है ।खूब मेहनत कर अपना स्थान सुनिश्चित करें। क्षेत्र के सभी हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मेधावियों को बुलाया गया था। इस अवसर पर अमरीश सिंह, मेराज, अजित सिंह, सूर्यनारायण मिश्र उदय प्रताप सिंह सहित तमाम छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे