मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी क्षेत्र के महौना मे रोजेदारो के लिये रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन बीते सोमवार को तौफीक द्वारा किया गया।इस्लाम मे रमजान का महीना बहुत पाक माना जाता है इस माह मे नेक काम का शबाब कई गुना मिलता है रमजान का महीना इंसान को आत्मनियंत्रण की सीख देता है यह माह अदब और अकीदत का महीना होता है।यह महीना इंसान को कई मायने मे बेहतर बनाने और उसमे खामियों को कम करके खूबियां बढ़ाने का एक जरिया है इस पवित्र माह मे रोजेदार बुराइयों से बचने की कोशिश करते है।इस माह मे ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगो की मदद करनी चाहिये उक्त बाते प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने महौना मे आयोजित इफ्तार पार्टी मे कही।विकास खण्ड जगदीशपुर की ग्राम पंचायत महौना मे मोहम्मद तौफीक की जानिब से आयोजित इफ्तार पार्टी मे क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने शिरकत कर इफ्तारी की तथा नमाज अदा करने के बाद मुल्क मे अमन व चैन की दुआ माँगी इस मौके पर मोहम्मद मकसूद ,पवन कुमार मौर्य,अमरीश गुप्ता,मोहम्मद सल्लन,उमेश कुमार,अवधेश कुमार मौर्य, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ