Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंबे माता धाम महोत्सव में झूमते रहे श्रद्धालू




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! जिले के रानीगंज इलाके के जगदीशपुर के अम्बे माता धाम में आयोजित  महोत्सव में देर रात तक भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सेठ दामोदर मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले महोत्सव में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह व रानीगंज विधायक अभय कुमार धीरज ओझा, पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व सांसद धनंजय सिंह , शिवगढ प्रमुख प्रतिनिधि विनोद दुबे, समाजसेवी जीवन सिंह आदि को  सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय ने अपनी गायकी के जलवे से लोगों का मनमोहा। देर रात तक लोग भक्ति गीतों व धार्मिक झांकी की प्रस्तुतियां देखकर आनंदित होते रहे। तीन दिवसीय महोत्सव में शतचंडी महायज्ञ व भंडारे का भी आयोजन रहा। कार्यक्रम के आयोजक सुनील दामोदर दुबे व संतोष दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरज ओझा, अजय ओझा पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, संतोष दुबे, देवव्रत मिश्र, सुधाकर दत्त मिश्र, विनोद मिश्र, श्याम शंकर त्रिपाठी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे