अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र के मियॉ का पुरवा से जखौली रोड़ पर नलकूप की पुलिया में एक बृद्ध की सदिग्धं हालत में लाश बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुची ईलाकाई पुलिस शव को कब्जे मे लेकर लाश को पीएम के लिए भेजा उधर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है
बताया जाता है कि छबिनाथ यादव पुत्र राम फेर 60 निवासी सहबाज चक्र सोमवार को दोपहर को घर से मियॉ का पुरवा निकले थे रात मे वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की सुबह शौच के लिए ग्रामीणों जैनाबाद मोड़ पर पुलिया मे शव देखते ही हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी हाइवे भीम सेन यादव व थानाध्यक्ष बृजेश सिह मौके पर पहुचे और शव को बाहर निकल कर पहचान करा कर लाश को पीएम के लिए भेजा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान सहबाज चक्र निवासी छबिनाथ यादव के रुप मे हुई है जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ