Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वेतन में कटौती पर भड़के शिक्षक, वेतन भुगतान पर खत्म हुआ धरना


सुनील उपाध्याय 
बस्ती ।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष आकस्मिक धरना देकर शिक्षकों के वेतन से नियम विरूद्ध कटौती रोके जाने की मांग किया गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय ओझा और वित्त एवं लेखाधिकारी अतुल     चौधरी के आश्वासन पर शिक्षकांे का आक्रोश शान्त हुआ। आश्वासन दिया कि शिक्षकों के वेतन से मनमाने ढंग से कटौती नहीं होने पायेगी। शासनादेश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूर्व आदेशों के अनुसार सर्कुलर जारी कर दिया जायेगा। धरना स्थल पर ही रूके हुये वेतन को जारी करके टेªजरी भेज दिया गया। 
धरने को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि दुबौलिया के खण्ड शिक्षाधिकारी धु्रब प्रसाद जायसवाल ने नियम विरूद्ध ढंग से काम कर रहे हैं और रिश्वत न देने वाले शिक्षकों का मानसिक, आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी कारगुजारियों के सम्बन्ध में दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह की ओर से प्रभारी मंत्री और बीएसए को ज्ञापन दिया गया था किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने धरने में कहा कि शिकायत से नाराज चल रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रब प्रसाद जायसवाल ने शिक्षकों के वेतन से कटौती करने की आख्या वित्त एवं लेखाधिकारी को दिया गया है। उत्पीड़न की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बताया कि 10 मई को यदि खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा बीआरसी दुबौलिया पर बैठक नहीं किया जाता तो 11 मई से धरना दिया जायेगा। 
जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद ही किसी अध्यापक व कर्मचारी का वेतन घटाया या रोका जा सकता है किन्तु वित्त एवं लेखाधिकारी खण्ड शिक्षाधिकारियों की आख्या पर ही वेतन घटा दे रहे हैं। संघ द्वारा इसका प्रबल विरोध किया जायेगा। 
धरने में कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, महेश कुमार, विजय चौधरी, शशिकान्त दूबे, चन्द्रभान चौरसिया, सन्तोष शुक्ल, प्रमोद तिवारी, बब्बन पाण्डेय, राजेश कुमार, त्रिलोकीनाथ, अभिषेक उपाध्याय, कन्हैयालाल, राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मारूफ खान आदि शामिल रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे