अमरजीत सिंह
फैजाबाद: पटरंगा थाना अन्तर्गत घोसवल गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई।सूचना पर मौके पहुंचे हल्का दरोगा मो0 आदिल खाँ ने बताया घर मे कोई नही था आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका है जानकारी के मुताबिक घोसवल गांव निवासी डा0 प्रेमचंद्र अपने परिवार सहित कही बाहर गए हुए थे कि मंगलवार की दोपहर उनके घर मे अचानक आग लग गई।इस अग्निकांड में उनके घर मे मौजूद सारी गृहस्थी सहित एक मोटरसाइकिल व तीन साइकिल भी जल गई।इस बावत तहसीलदार रामजन्म यादव ने बताया कि सूचना पर हल्का लेखपाल को अगिनकाण्ड में हुए नुकसान का आकलन करने के लिये मौके पर भेजा गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ