सुनील उपाध्याय
बस्ती । ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार को मंदिरों पर श्री हनुमान जी के प्रति आस्था उमड़ पड़ी। अनेक स्थानों पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कम्पनी बाग स्थित शिव मंदिर पर 8 मई मंगलवार को शिवमंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद भण्डारा और प्रसाद वितरण किया गया। पवन तनय, बल पवन समाना, ‘मंगलवार तेरा है, शनिवार तेरा है, बजरंगी संभालों, परिवार तेरा है’’ झम-झम नाचे देखो वीर हनुमानो’ आदि भक्तिगीतों के साथ श्री हनुमान जी की आराधना की गई। भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक ओम प्रकाश अरोरा ने बताया कि श्री हनुमान जी की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को आयोजन होता है। सुन्दरकाण्ड पाठ में कुलदीप, सचदेवा, हरभजन सिंह, ओम प्रकाश अरोरा, जय प्रकाश, राजमणि पाण्डेय, हरिओम, मुकेश, अन्नू, आशीष, पवन, अनिल मदनानी, रामचन्द्र, मोहन त्रिपाठी, बलवन्त सिंह, वीरेन्द्र जायसवाल, सुरेश, बब्लू सिंह, हजारीलाल, शशि, दया, लक्ष्मी, मीना, मधु, नीलम, संगीता, प्रवेश, दामन के साथ ही अनेक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सूचना कार्यालय में हुवा विशेष पूजन अर्चन
अवध क्षेत्र में पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना का ज्येष्ठ मास में बहुत महत्व है। वैसे हनुमान जी पूजा अर्चन पूरे आर्यावर्त के साथ साथ बाहर भी किया जाता है। परन्तु इनका विशेष पूजन अयोध्या/साकेत/अवध में विशेष रूप से किया जाता है। ज्येष्ठ मास में इस बार मलमास/पुरूषोत्तम मास पड़ने के कारण मई एवं जून माह में लाकर कुल नौ मंगलवार पड़ रहे है। इसमें 01 मई सम्पन्न हो चुका आज 08 मई दूसरे मंगलवार को पत्रकारों/जिला सूचना कार्यालय/प्रेस क्लब/आर्यावर्त अयोध्या संगम संस्थान द्वारा पवन पुत्र श्री हनुमान जी का सूचना कार्यालय में विशेष पूजन अर्चन किया गया तथा लोगों को 21 किलों का लड्डू प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक सूचना डाॅ0 मुरलीधर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र नाथ तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र गुप्त, बृजेश शुक्ल, कांशीनाथ दूबे, राजेन्द्र उपाध्याय, रामसंजीवन दूबे, रजनीश त्रिपाठी, राकेश गिरी, पुनीत दत्त ओझा, शानू रिजवी तथा सूचना कार्यालय के डाॅ0 विजय प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल सिंह, मान सिह, जगदीश, विद्यावती एवं कार्यालय क सहयोगी आदि उपस्थित थेे। उक्त अवसर पर भजन गायन भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री गुरूदेव हनुमान जी का अन्य कार्यक्रम मंगलवार 15, 22, व 29 मई को तथा जून माह में 05, 12, 19 व 26 जून को मनाया जायेगा। मलमास /पुरूषोत्तम मास दिनांक 16 मई 2018 से प्रारम्भ होकर 28 मई तक रहेगा। इस भक्त लोग अपने अपने श्रद्धा से कार्यक्रम मना सकते है। इस कार्य में संस्था से जुड़े हुए लोगों को आयोजन के लिए अपेक्षित मदद की जायेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ