Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिल्ली में बीती रात तेज आंधी-तूफान ने दी दस्तक


अनीता गुलेरिया
दिल्ली : दिल्ली मे मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी-तूफान की तीव्र गति के चलते सात और आठ मई को दिल्ली में तेज आंधी तूफान की संभावना जताई गई थी ! दिल्ली के लोगों में कल पूरा  दिन तूफान का डर समाया रहा ,कल पूरा दिन जैसे-तैसे निकल गया लेकिन बीती रात 10:30 बजे दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और तूफान की सूचना आने लगी नरेला ,बुराड़ी ,रोहिणी ,बाहरी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में काफी तेज धूल भरी आंधी चलने लगी कई इलाकों में लोगो की बिजली की कटौती के बाद अंधेरे में लोगों की घबराहट और ज्यादा बढ़ गई !मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी को कल सही होता  देख लोगों ने अपने घर के  सभी खिड़की दरवाजे बंद कर लिए ! दिल्ली सरकार द्वारा आज स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया !
वीडियो 


 क्योंकि छोटे बच्चे किसी आपदा को झेलने मे पूरी तरह असक्षम होते हैं ! इस तरह बीती रात को आए तेज आंधी-तूफान से दिल्ली निवासियों द्वारा बारिश की आस लगाई जा रही है,ताकि आंधी तूफान से जमी मिट्टी अच्छे से बैठ जाए और मिट्टी से उड़ने वाली धूल के कारण बढते प्रदूषण से हम बच पाए ! दिल्ली के प्रगति मैदान मे 11:30 बजे तेज आंधी और तूफान के चलते बड़े-बड़े पेड़ बुरी तरह से हिल रहे थे और रोड पर चलती गाड़ियों की रफ्तार एकदम थम सी गई ! तूफान की तेज रफ्तार के कारण गाड़ियों को चलने में दिक्कत होते ही गाड़ी चालकों ने रोड के साइड में अपने गाड़ियों को खडा करके पार्किंग र्लाइट जला ली ! इस तरह पूरी दिल्ली में देर रात तक तेज आंधी-तूफान चलता रहा ! मौसम-विभाग द्वारा आज हवाओं की रफ्तार-गति और तेज होने की संभावना जताई गई है ! लोगों को एतिहात के तौर पर यदि जरूरी काम नहीं है, तब अपने घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है ! हरियाणा ,गाजियाबाद के सभी स्कूल-कॉलेज बंद होने के साथ-साथ दिल्ली के सभी स्कूलो में छुट्टी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे