Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा मार्ग पर मोटरसाइकिल और पिकअप की भिड़त में युवक की मौत


गोंडा :मसकनवा-बभनान मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल और पिकअप की भिड़त में एक युवक की मौत हो गयी।मंगलवार की शांम जगदीश वर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी महुलीखोरी घनचहवा घर से पेट्रोल भराने जा रहा था। पेट्रोल पम्प से पहले तेज गति से आ रही पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया । जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एस ओ जय दीप द्विवेदी ने बताया है पिता की ओर से तहरीर मिली है।मामला दर्ज किया जा रहा है। ड्राइवर और गाड़ी की तलाश की जा रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे