Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के मोतिहारी मन्दिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न



वासुदेव यादव
फ़ैजाबाद अयोध्या। रामनगरी के स्वर्गद्वार माेहल्ले में स्थित माेतिहारी मन्दिर धार्मिक अनुष्ठान से पुलकित रहा। अवसर था मन्दिर में विराजमान प्रभु श्रीराम व माता जानकी के वार्षिकाेत्सव का। आश्रम में महन्त रामप्रवेश दास महाराज की सानिध्यता में भगवान का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।  समारोह के साक्षी बड़ी संख्या में भक्तगण बने। प्रात:काल मन्दिर में स्थापित भगवान राम और माता जानकी के विग्रह काे पंचामृत व औषधियाें से अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात भगवान की आरती उतारी गई और भक्ताें काे प्रसाद बांटा। इस माैके पर मन्दिर के महन्त रामप्रवेश दास महाराज ने कहाकि प्रतिवर्षाें की भांति इस वर्ष भी ठाकुर जी का प्राकट्याेत्सव बड़े ही भव्यता और उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित हाेकर पुण्य के भागीदार बने। इस अवसर पर श्री दास ने आए हुए सन्त-महन्ताें व विशिष्ट जनाें का स्वागत-सत्कार किया। समारोह में मुख्य रूप से लक्ष्मण किलाधीश महन्त मैथिली रमण शरण, खाक चाैक के महन्त बृजमाेहन दास, हनुमत सदन महन्त अवध किशाेर शरण, महन्त रामकुमार दास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महन्त मनमाेहन दास, बाबा शिवशंकर दास, महन्त रामपुकार दास, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, भाजपा नेता संजय शुक्ला, पार्षद आलाेक मिश्रा, शम्भू प्रसाद यादव, अरविन्द सिंह, अजय पाण्डेय, सुरेश प्रसाद यादव, शैलेन्द्र कुमार मुखिया, शंकर प्रसाद, सविन्द्र यादव, सुरेश सिंह, आद्या प्रसाद आदि समेत अन्य सन्त-महन्त उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे