सुनील उपाध्याय
बस्ती : कप्तानगंज थानांतर्गत गोविन्दपारा निवासी दशरथ का बेटा वीरू (20) मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने भतीजे अंश का मुंडन कराने के लिए बाइक से श्रृंगीनारी मंदिर जाने के लिए निकला था। बाइक पर वीरू की बड़ी बहन राखी पत्नी रामानन्द निवासी उभाई थाना दुबौलिया सवार थीं।
बाइक लेकर वीरू संसारीपुर चौराहे के करीब पहुंचा था कि तभी फैजाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। वीरू और राखी को गंभीर चोट आई, जबकि बुआ राखी की गोद में सवार अंश बाल-बाल बच गया। हर्रैया पुलस ने दोनों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया। यहां जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर राखी की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती वीरू की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ