Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग,मौके पर पहुंच एसएसपी ने संभाला मोर्चा



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:कोतवाली क्षेत्र अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के करीब मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित हरजस पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इसकी वजह से पेट्रोल डालने वाली वेंडिंग मशीन जलने लगी। यह देखकर पंप पर मौजूद ग्राहक अपने-अपने वाहन लेकर भागने लगे।तत्काल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन धीरे-धीरे आग बढ़ती ही गई।पंप पर आग लगने की घटना को देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया और आसपास के घरों में मौजूद लोग अपने मकानों को खाली कर भागने लगे। तत्काल मामले की सूचना फायर सर्विस को दी गई लेकिन घटना के करीब आधे घंटे बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। इससे पूर्व ही स्थानीय लोगों ने बालू और पानी की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।मामले की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद डॉ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जाएगी। राहत की बात यह रही कि जान पर खेलकर स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों ने आग को बुझा लिया वरना पंप के नीचे मौजूद टैंकर में हजारों लीटर पेट्रोल भरा हुआ था जो एक बड़े हादसे की वजह बन सकता था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे