अमरजीत सिंह
फैजाबाद:प्रधान पति से फोन पर गाली-गलौज व धमकी देने का आडियो वायरल हुआ वायरल हुए आडियो में एक नेता और पुलिस अफसर के लिए भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल हुआ है प्रकरण ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन में रेलवे कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर जॉच शुरु कर दी
रुदौली कोतवाल जयवीर सिंह यादव ने बताया कि फिरोजपुर मख्दूमी के ग्राम प्रधान के पति हसीब खां उर्फ चुन्नू ने तहरीर के साथ आडियो की पेन ड्राइव पुलिस को दी है जिसमें पूरे कैनी मजरे फिरोजपुर मख्दूमी निवासी जितेंद्र यादव जो कि उत्तर रेलवे में क्लर्क के पद पर लखनऊ में तैनात है पर गाली-गलौज व धमकी का आरोप है साथ ही प्रधान पति हसीब खां को आगामी पंचायत चुनाव न लड़ने देने की भी धमकी मिली है साथ ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर पूरे परिवार का दीपक बुझाने तक धमकी दी गयी वही फोन पर कोतवाल को भी गाली देने का आरोप है कोतवाल श्री यादव ने बताया कि टेलीफोन से गाली-गलौज करने व धमकी देने की धारा में जितेंद्र यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जॉच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ