Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक भी बालक छूटा तो समझो मिशन टूटा:अरुण वर्मा


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:विकास खंड के बीआरसी कार्यालय नेवरा में मंगलवार को शत प्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल व संचालन न्याय पंचायत समन्वयक डा0 अनवर हुसैन खाँ ने किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं अपने अपने विचार प्रकट करते हुए  विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। 
गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार छात्रों के पठन-पाठन के लिए नई नई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।जिससे परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील की।बीईओ मवई अरुण वर्मा ने अध्यापकों में जोश भरते हुए कहा नामंकन में यदि किसी गाँव से एक भी बच्चा छूट तो समझो मिशन टूटा।इसके लिये हम सभी को मिलकर गांव के प्रधान बीडीसी व अन्य संभ्रान्त नागरिकों के साथ मिलकर घर घर जाकर परिषदीय स्कूल में सरकार द्वारा मुहैय्या कराई जा रही एक एक सुविधाओ के बारे में विधिवत बताना होगा।तभी हम सभी का शत प्रतिशत नामांकन का संकल्प पूरा होगा।इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रामबरन मौर्या का भी इस समारोह में सम्मान किया गया।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति रहे क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कवि डा0 अल्हण गोंडवी इमरान अलियाबादी समीम बिबियापुरी आदि लोगों ने अपनी रचनाओं से परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।इस अवसर पर शिवनाथ पाठक,अभिषेक राजपाल मो0 इस्तिफा खाँ आशुतोष तिवारी विष्णु गुप्ता अवधेश शर्मा धर्मेंद्र सिंह ताराचंद्र तनहा कौशर जहां संगीता कुमारी अरविन्द यादव विनय कुमार यादव आदि लोग उपस्थिति रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे