सुनील उपाध्याय
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा बुधवार को अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय के नेतृत्व में 4 सूत्रीय मांगो को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रभारी बीएसए और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को सम्बोधित करते हुये संघ के मंत्री मो. इजहारूलहक अंसारी ने कहा कि जूनियर हाई स्कूल के रिक्त पदों पर अभी तक वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई। संघ की ओर से पूर्व में ही 12 अप्रैल को पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह बीएसए से किया गया था किन्तु कोई पहल नहीं किया गया।
ज्ञापन देते हुये संघ अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय ने चेतावनी दिया कि यदि 4 न्यायोचित मांगो पर शीघ्र निर्णय न लिया गया तो संघ आन्दोलन तेज करने को बाध्य होगा।
सौंपे ज्ञापन में जूनियर हाई स्कूल के रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची जारी किये जाने, बैकलाग के तहत पदोन्नति प्राप्त अध्यापकों को पदावनत किये जाने, एक पद पर 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकांे को प्रोन्नति वेतनमान दिये जाने आदि की मांग शामिल है।
धरने में रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, विजय कुमार पाण्डेय, शान्तनु सिंह, सर्वदमन सिंह, प्रशान्त बरगाह, डा. प्रमोद कुमार सिंह, अटल बिहारी उपाध्याय, नसीरूद्दीन, दुर्गेश यादव, रमेश कुमार, गिरजेश कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, राधेश्याम गुप्त, काशीराम चौधरी, अजीत प्रताप सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र तिवारी के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ