अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार 15 दिवसीय अतिक्रमण को हटाने के लिए जिलामुख्यालय में आज एसडीएम सदर अरूण कुमार गौड़ व क्षेत्राधिकारी सदर ओपी सिंह के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे वीर विनय चौक से होते हुए प्रमुख स्थानों झारखंडी,पीपल तिराहा व पहलवारा में पैदल गस्त के दौरान अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान लोगो मे झड़प भी देखने को मिला,
स्थानीय लोगो का आरोप है कि बड़े प्रतिष्ठान के लोगो को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया वही छोटे लोगो को समय न दे करके उनके दुकानों पर जबरदस्ती से जीसीबी से दुकानों व सामानों को ढहाया गया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर कानून व्यवस्था ,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर ओ पी सिंह ने चेतावनी भी दी। अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका परिषद के ईओ राकेश जायसवाल, नगर कोतवाल उपेंद्र राय, देहात कोतवाल संजय नाथ तिवारी, यातायात प्रभारी रविंद्र कुमार, विधुत जेई प्रशान्त तिवारी, सभासद मंटू सिंह, पीडब्लूडी के अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ