Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज के उत्थान हेतु करता रहुगा प्रयास : डीके शर्मा




शिवेश शुक्ला 
नागपुर । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा क्षेत्र स्थित संतोषी मां के मंदिर पर रबिवार को सांय  ब्रह्मदेव समाज के आयोजकत्व में एक ब्रह्मदेव समाज विप्र सम्मेलन व गोष्ठी का आयोजन संगठन की बहन  अंजू पांडे की अध्यक्षता  में किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सीबीआई अधिकारी डी के शर्मा मौजूद रहे । इस दौरान श्री शर्मा ने ब्रह्मदेव समाज द्बारा ब्राहम्णो के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हमारा किसी भी जाति, धर्म या सम्प्रदाय से कोई भेद व द्बेश नही है । हम ब्रह्मम्ण समाज? के साथ रहकर समाज के उत्थान हेतु प्रयास करता रहुगा ।
इस मौके पर मौजूद बहन स्मिता दूबे ने कहा कि ब्रह्मदेव समाज किसी भी प्रकार की राजनीतिक अथवा, राष्टीय एकता और अखण्डता को प्रभावित करने वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा का समर्थन नही करता । गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही बहन अंजू पाण्डेय ने युवाओ से ब्रह्मम्ण समाज को संगठित करने में आगे आने का आवाह्मन किया । गोष्टी में उपस्थित विप्रोजनों ने अपने -'अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए । गोष्टी का सफल संचालन  ब्रह्मदेव समाज की बहन  श्रीमती अलका शुक्ला ने किया । कार्यक्रम मे आए अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे