अमरजीत सिंह
फैजाबाद :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ सर्कल रुदौली में सीओ के नेतृत्व चले चेकिंग अभियान मे कई पुलिस कर्मियों के वाहन का चलान किया गया जिससे पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया सीओ सर्कल क्षेत्र में 97 वाहनों का चलान व चार हजार पॉच सौ रुपये का समन शुल्क वसूला गया
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ड़ा.मनोज कुमार के निर्देश पर सीओ अमर सिंह व कोतवाल जयबीर सिंह के नेतृत्व मे नहर कोठी पर दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कोतवाली में तैनात सिपाही रविन्द्र उपाध्याय व् सिपाही आनंद यादव बिना हेलमेट बाइक चलते मिले दोनों सिपाहियो का चालान कर तीन तीन सौ रूपये जुर्माना भी वसूला गया कोतवाल जयबीर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में तीन स्थानों पर चलाये गए अभियान में 55 चालान किया गया और चार हजार पाच सौ शमन शुल्क वसूला वही मवई थानाध्यक्ष मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 वाहनों का चलान किया गया पटरंगा मे 20 वाहनो का चलान किया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ