Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बैंक के मिलीभगत से बड़ा फर्जीवाड़ा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती  । बस्ती जिले में विभाग व बैंक की मिली भगत से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है ।  जिले में जिला ग्रामोद्योग व यूनाइटेड बैंक के जिम्मेदारों की पोल तब खुल गई जब यूनाइटेड बैंक द्वारा दिए गए 4 लाख 75 हजार की रिकवरी के लिए अधिकारी बकायेदार के घर पहुंचे गए । बकायेदार ने बताया कि ना तो यूनाइटेड बैंक जिगिना में उसका खाता है और ना ही उसने किसी प्रकार का लोन लिया है ।  इस पर बैंक अधिकारी बकायेदार पर बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे ।  बकायेदार राजाराम ने मामले की जानकारी के लिए बैंक व ग्रामोद्योग विभाग से जाकर पता किया तब विभागीय जिम्मेदारों की पोल खुली कि किस तरीके से बैंक व विभाग की मिलीभगत से फर्जी व्यक्ति को खड़ा करके फाइल स्वीकृत कराई गई व बैंक से फर्जी तरीके से लोन भी निकाल लिया गया । पीड़ित राजाराम ने मुख्यमंत्री , जिलाधिकारी ,  व पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे