Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध बूचड़खाने पर पुलिस ने छापा मारकर दो को भेजा जेल


राजकुमार शर्मा 
बहराईच :-अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने पर पुलिस ने मारी छापा दो अभियुक्त सहित 40 किलोग्राम मांस बरामद करने का पुलिस ने किया दावा।भले ही योगी व मोदी सरकार गुंडागर्दी व भ्रस्टाचार्य,अवैध बूचड़खाने बन्द करवाने व प्रशासनिक ब्यवस्था को दुरुस्त करने का बड़े बड़े दावे जनता के बीच व मीडिया के सामने करते हो परंतु धरातल पर यह महज एक देखावा साबित होता दिख रहा है ।आखिरकार किसकी लापरवाही कही जाय पुलिस य प्रशासन की ।जबकि पुलिस महकमा आएदिन छापा मारने व अभियुक्तों को ग्रिफ्तार करने में कोई कोर कसर नही छोड़ती फिरभी अपराध की श्रृंखला  जनपद में दिन प्रति दिन पनपती दिख रही है।कुछ आज ऐसा ही प्रकरण नानपारा में देखने को मिला।मिली जानकारी अनुसार नानपारा प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री के निर्देशन में गठित टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से भैंस काटकर मांस की बिक्री करते हुए दो अभियुक्त को तकरीबन 10 बजे ग्रिफ्तार करने का दावा किया है।ज्ञात हो कि सुबह के समय लड्डन कसाई के घर में विक्री कर अमानतुल्ला पुत्र गुलाकी , निजामुद्दीन पुत्र शहादत निवासीगण कसाई टोला थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच मौके पर ही दबोच लिया। उक्त क्रम में  स्थानीय थाने पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 245/18 धारा 429 IPC व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे