डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज के धनेश्वरपुर कोढ़िया में आबादी की जमीन के विवाद को लेकर बुद्धवार सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।धनेश्वर पुर निवासिनी जमीरुलनिसां द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार आबादी की जमीन के विवाद को लेकर बुद्धवार सुबह 9 बजे उसे व उसके देवर अली अहमद को गांव के मूसे,इदरीश,कासिम व नूरजहां ने गालियां देते हुए मूका थप्पड़ व लाठियों से मारापीटा।जबकि दूसरे पक्ष के यार मोहम्मद ने दर्ज कराया है कि इसी विवाद को लेकर उसे व उसके दामाद इदरीश को गांव के ही हारून,अली अहमद व जमीरुलनिसां ने गालियां देते हुए लाठियों व मूका थप्पड़ से मारा।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर चोटहिलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है,जहां से जमीरुलनिसां,अली अहमद व यार मोहम्मद को गोण्डा रेफर कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ