Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पानी टँकी पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, पुलिस ने बचाई जान


वासुदेव यादव
अयोध्या फ़ैजाबाद ।अशरफी भवन चौराहा निकट बुधवार की सुबह पानी की टंकी पर एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया। यहां के  लोगों की सूचना पर राम जन्म भूमि थाना अध्यक्ष अजित कुमार सिंह की सक्रियता लाई रंग  तो उसे शकुशल नीचे भारी मशक्कत से उतारा गया। 
   श्री सिंह ने बताया कि युवक फूलचंद चौहान 25 वर्ष है जो कि गाजीपुर का निवासी हैं। उसको स्थानीय लोगों की सूचना पर अयोध्या की पुलिस ने तत्परता व सक्रियता दिखाते हुए बचाया है।  पुलिस की सक्रियता को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। युवक मंदबुद्धि का हैं। उसको थाना लाया गया है गहन पूंछताछ की जा रही है। उसके घर का सही पता लगाया जा रहा है ताकि उसके परिजनों के सुपुर्द उसे किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे