Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तूल पकड़ता जा रहा है प्रधान पति को फोन पर जानमाल की धमकी का मामला


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर मख्दूमी मे ग्राम प्रधान पति को फोन पर गाली देने व पूरे परिवार को जान से मारने का मामला तूल पकडता नजर आ रहा है गुरुवार को ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि मंड़ल ने सीओ रुदौली से मिलकर गिरफ्तारी की मॉग की 
             गौरतलब है कि गत दिनों फिरोजपुर मख्दूमी के ग्राम प्रधान पति हसीब खॉ ऊर्फ चुन्ने को कनई पुरवा निवासी जितेन्द्र यादव आगामी पंचायत चुनाव न लड़ने की फोन पर धमकी दी साथ ही मॉ बहन की गाली और पूरे परिवार का चिराग बुता देने की बात कही  धमकी की आड़ियों शोशल मीड़िया पर वायरल होते ही हरकत मे आयी पुलिस ने प्रधान पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जुट गयी वही स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ब्लाक अध्यक्ष रामप्रेस यादव के नेतृत्व मे दर्जनो प्रधानों का प्रतिनिधि सीओ रुदौली अमर सिंह मुलाकात कर गिरफ्तारी की मॉग की इस अवसर पर राम फेर,शकील अहमद कुलदीप मौर्य,धीर सिंह,सत्तीलाल अभिषेक सिंह,राम सुमिरन,बृजेश चौधरी,राम प्रदारथ व राम नेवल सहित लोग मौजूद रहे इस बाबत में सीओ रुदौली अमर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है आरोपी लखनऊ में रेलवे बिभाग में नौकरी करता है शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा

अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे