अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली ब्लाक मुख्यालय मे लूट घसोट का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है कुछ जिम्मेदार कर्मचारी पैसे का लेनदेन कर ग्राम पंचायत सचिव को मनमाना गॉव सौपने का दस्तूर जारी है जो ब्लाक में चर्चा का बिषय बना हुआ है
बिभागीय सूत्रों की माने तो रुदौली ब्लाक में कुल 97 ग्राम सभा के बीच 17 पंचायत सचिवों की तैनाती शासन द्वारा की गयी है जिसमें गत दिनों शासन के निर्देश पर प्रति पंचायत सचिव को न्याय पंचायत वार ग्राम सभाओं का दायित्व सौपा गया था लेकिन यहा पर कुछ दिनों से व्यापक चर्चा है कि जिम्मेदार अधिकारी मोटी रकम वसूल कर पंचायत सचिवों को मन माफिक ग्राम सभा देने के दस्तूर का खुला खेल जारी है जिसके चलते कई ग्राम प्रधान छः माह से बिना खाता खोलवाए ब्लाक की गणेश परिक्रमा कर रहे है फिरहाल इस बात की पुष्टि कई ग्राम प्रधानों ने की लेकिन कहावत है कि तालाब मे रहकर मगरमच्छ से बैर कौन करे इसलिए सभी बोलते हुए भी अनबोलता बनने को मजबूर है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ