सुनील उपाध्याय
बस्ती । कम दिनों में प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर छवि बनाने वाले ज्वाइंट मजिस्टेªट चन्द्रमोहन गर्ग को गुरूवार को बस्ती सदर व्लाक मुख्यालय पर शिक्षकों और अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उन्होने बस्ती सदर के खण्ड विकास अधिकारी के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया था।
विदाई समारोह में शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुये आई.ए.एस. चन्द्रमोहन गर्ग ने कहा कि बेहतर भविष्य का निर्माण शिक्षक ही कर सकते हैं। उन्होने शिक्षा में नवाचार का प्रयोग कर सामुदायिक सहभागिता के द्वारा छात्रों का मार्ग दर्शन करने वाले 20 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर और बेहतर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होने डा. शिव प्रसाद, विजय प्रताप वर्मा, उर्मिला मिश्रा, अखतरून्निशा, आंचल पाल, किरन लता शुक्ला, नीलम, पूनम सिंह, सुखराम यादव, साधना, पुष्पलता पाण्डेय, मालती देवी, सोनू वर्मा, रामजस, साधना गुप्ता, राकेश कुमार पाण्डेय, अमरनाथ गौतम, अरूणेश पाल, राम मूरत आदि को शिक्षा के क्षेत्र मंें नव प्रयोग, रचनात्मक पहल के लिये प्रशस्ति देकर हौसला बढाया। इसी क्रम में शिक्षकों की ओर से आई.ए.एस. चन्द्रमोहन गर्ग को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके योगदान को सराहा गया।
खण्ड विकास अधिकारी प्रभाशंकर चौबे ने आई.ए.एस. चन्द्रमोहन गर्ग और शिक्षकों का स्वागत करते हुये कहा कि शिक्षकांे को उत्साहवर्धन करने से निश्चित रूप से परिषदीय शिक्षकों में और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कहा कि डा. शिव प्रसाद और उनके साथी शिक्षकों ने जिस प्रकार से परसा जागीर विद्यालय को हरा भरा कर दिया इससे अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिये। विदाई समारोह में अनेक शिक्षक और सदर व्लाक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ