सुनील उपाध्याय
बस्ती। मेडिकल लैब टेक्नालोजी एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसोसिएयशन पदाधिकारियों और पैथालोजी संचालकों ने गुरूवार को स्वास्थ्य एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ सिंह को ज्ञापन देकर पैथालोजी सेन्टरों के शीघ्र नवीकरण कराने की मांग किया। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र इस प्रकरण पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा।
एसोसिएशन मंत्री अपूर्व शुक्ल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के चलते अनेक निजी पैथालोजी केन्द्र बंद होने के कगार पर है। इसके कारण सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनायें भी प्रभावित हो रही है। बताया कि सरकारी अस्पतालों में बिना एम.डी. पैथ के मरीजों की जांच हो रही है। प्रदेश में एम.डी. पैथ का अभाव है ऐसे में सरकार को ऐसा रास्ता निकालना होगा जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान होने के साथ ही व्यवहारिक स्तर पर पूर्व के नियमानुसार पैथालोजी का नवीनीकरण तब तक जारी रखा जाय जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती।
प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते समय पैथालोजी संचालक धीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र चौधरी, सुनील चौधरी, गौरव सिंह, डा. अब्दुल कादिर खान, अंशुमान पाण्डेय, वृजेशमणि त्रिपाठी, उपेन्द्र, मो. नईम आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ