सुनील उपाध्याय
बस्ती। भीषण गर्मी, लू की मार झेल रहे लोगों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से कामिनी देवी अम्बिकेश्वर प्रसाद सेवा समिति द्वारा गुरूवार सेे रोडवेज तिराहे पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था किया गया। उद्घाटन करते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि समाज के समर्थ लोगों को इस दिशा में और पहल करना चाहिये। इस भीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है।
समिति के राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष प्याऊ की व्यवस्था कराया जाता है। प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर डा. नवीन सिंह, कन्हैया चौधरी, चन्द्रपाल चौधरी, सतीश सोनकर, अजीत शुक्ल, कृष्ण कुमार चौधरी, के.के. तिवारी, देवेन्द्र चौधरी, सत्य प्रकाश मिश्रा, रजत, कृष्णन के साथ ही अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ