Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार चार गंभीर , मनकापुर CHC से रिफर


गोंडा : शादी समारोह में आये रिश्तेदारों को घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात ट्रेक्टर-ट्राली ने ठोकर मार दिया जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
   मनकापुर थाना क्षेत्र के पटीठ गाँव के मजरे लोनियननपुरवा में बीते ६ मई को वीरेंद्र की शादी थी शादी समारोह में शामिल होने आये रिश्तेदार शादी समारोह सम्पन्न होने के उपरांत  अपने अपने घर वापस हो रहे थे इसी क्रम में वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहिबापुर से आये रिश्तोदारो को बाइक चालक  सहित चार लोग एक ही बाइक पर सवार होकर भिटौरा- बक्सरा के रास्ते होते हुए जा रहे थे की ट्राली को ओवरटेक  करते समय अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गए और बेहोश हो गए , राहगीरों की सूचना पर गाँव से पहुचे परिजन १०८ के जरिये सीएचसी लाये | जिससे वीरेंद्र कुमार २२ वर्ष पुत्र संतराम निवासी पटीठ के मजरे लोनियननपुरवा थाना मनकापुर , सुशीला ४५ वर्ष पत्नी प्रेमी लाल ,मुन्नी ५५ वर्ष पत्नी स्व आफत निवासी सहिबापुर थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें बेहोशी के स्थित में मनकापुर सीएचसी से गोंडा रिफर कर दिया गया | जबकि बाइक पर सवार सुशील कुमार चौहान १५ वर्ष पुत्र प्रेमीलाल को मामूली चोट आई जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत घर रवाना कर दिया गया | 

 वही इसी क्रम में मनकापुर रेलवे जंक्शन के उपरगामी सीडी पर सीताराम ५० वर्ष पुत्र माता प्रसाद निवासी करौंदी बेहोश व घायल होकर पड़े मिले जिसे जीआरपी मनकापुर अपने साधन से मनकापुर सीएचसी लायी जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत गोंडा रिफर कर दिया गया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे