सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही अधिकारियों व नेताओ को मीडिया फ्रेंडली होने सलाह दे रहे है। लेकिन उन्ही के स्वास्थ्य महकमे से टीवी माँगने वाले स्वास्थ्य मंत्री सूबे के मुखिया के सलाह को दरकिनार करते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखना चाहते है।
![]() |
| वायरल लेटर |
टीवी मांगने वाले मंत्री
बताते चले कि बीते माह २ अप्रेल को माननीय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से मंत्री जी के शासकीय आवास पर तीन टेलीविजन की इच्छा जाहिर की थी यही नहीं टीवी की साइज भी निर्धारति करते हुए ४८, ४२ और ३२ इंच की टीवी मांगी गयी है | जिसमे माननीय के निजी सचिव तिलक राज द्वारा भी हस्ताक्षरित है यह लेटर इन दिनों बस्ती क्षेत्र के शोशल मिडिया में बकायद वायरल हो रहा है |
मिडिया से डर रहे है मंत्री जी
एक अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्री जी का वायरल लेटर इनदिनों चर्चा का विषय बना हुवा है शायद इसी बात का मंत्री जी को संज्ञान हो गया जिससे मंत्री जी डर गए और माननीय मंत्री जी सरकार के प्रवक्ता होते हुए मिडिया से दूरी बनाना उचित समझ लिया
वीडियो
मंत्री जी की तानाशाही
बस्ती जिले में बतौर प्रभारी मंत्री समीक्षा बैठक करने आए थे बस्ती क्षेत्र में उनका प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की तानाशाही देखने को मिली है जिले की समीक्षा बैठक के दौरान विजुअल करने पहुंचे पत्रकारों को प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले जब सूचना विभाग के अनुरोध पर पत्रकारों की टीम कवरेज के लिए मंडलायुक्त सभागार में पहुंचे तो मंत्री ने यह कहकर बाहर का रास्ता दिखा डिय की अभी आप लोंगों का काम नही है आपलोग बाहर जाइये। मंत्री के रवैए से नाराज सभी पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ