अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:कहते हैं कि सत्ता का नशा इंसान को कहाँ से कहाँ पहुंचा देता है कुछ ऐसा ही हुआ है रूदौली ब्लॉक के ग्राम सभा गोगावाँ के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रहलाद यादव के साथ दबंग किस्म के ग्राम प्रधान प्रहलाद यादव को शायद सुर्ख़ियों में रहने का शौक कुछ ज्यादा ही था जिसके लिए प्रधान जी आये दिन किसी न किसी से अपनी दबंगई दिखाते रहते थे और यही दबंगई और कानून के साथ खिलवाड़ करना प्रधान जी को भारी पड़ गया और आज वादी मुक़दमे के अधिवक्ता श्री शिव कुमार यादव एवं राम धीरज यादव के प्रबल विरोध पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने उन्हें और उनके चाचा जगदम्बा उर्फ़ ननकू भाई ध्रुव चंद्र यादव को जेल भेज दिया गया बता दे की गांव के ही पूर्व प्रधान राम केतार यादव के घर में घुसकर आज से लगभग 6 माह पूर्व वर्तमान प्रधान ने महिलाओं समेत सभी से जमकर मारपीट की थी जिसमे पूर्व प्रधान की तहरीर पर रूदौली पुलिस ने ग्राम प्रधान व् उनके पिता भाई चाचा समेत 4 के खिलाफ धारा 323,504 506452 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था जिसमे न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने 6-5-18 को दलसराय चौराहे से प्रधान के पिता अमर बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तभी से ये तीनो आरोपी फरार चल रहे थे आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फैज़ाबाद की अदालत ने सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ