गोंडा:-छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा चौकी अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गयी। मायके वालों ने। हत्या का आरोप लगाया है। एस ओ जय दीप द्विवेदी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत आधा दर्जन के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
गुरुवार की रात वैदौली गांव में पूनम पत्नी भवानी 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक की मां रजपता देवी पत्नी स्वर्गीय सतीश चंद्र निवासी रानी पुर साहू गांव शिव रतन सिंह बनकसिया ने पति समेत आठ लोगों के विरूद्ध तहरीर दी। मृतका की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराली जनो ने मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दी। एस ओ ने बताया कि मां की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा। मृतका की शादी 2012में हुयी थी।उसके नौ माह का एक बेटा समर भी है। एस ओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा। सी ओ शंकर प्रसाद ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ