Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज सफाई कर्मचारी संघ ने सौपा 7 सूत्रीय ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की  बैठक शुक्रवार को संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्याओं पर विचार के बाद संघर्ष की रणनीति तय करने के साथ ही 7 सूत्रीय ज्ञापन    जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि जनपद के 3300 सफाई कर्मियों की आवयश्यक समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अनेकों बार धरना, प्रदर्शन, लिखित समझौतों के बावजूद स्थितियां जस की तस बनी हुई है। यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो सफाई कर्मियों को अपने अधिकारों के लिये एक जुट होकर संघर्ष की धार को तेज करना होगा। 
संघ अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि सफाई कर्मियों को पिछले 8 वर्षो से सफाई  उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया। यहां तक कि 5 सफाई कर्मियों को कार्य स्थल पर जहरीले सांपो ने डस लिया, किसी तरह से उनकी जान तो बच गई किन्तु जिम्मेदार       अधिकारी इस पर मौन साधे हुये हैं। सफाई कर्मियों के समस्याओं के समाधान हेतु संघ का चरणबद्ध संघर्ष जारी रहेगा। 
बैठक को मण्डल कोषाध्यक्ष असलम अंसारी, महिला प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष ऊषा कुशवाहा,  जिलाध्यक्ष मंजू देवी, शिव कुमार यादव, रेखा देवी आदि ने सम्बोधित किया।
जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे 7 सूत्रीय ज्ञापन में सफाई कर्मियों के असामयिक स्थानान्तरण रोके जाने, बिना कारण बताओ नोटिस के निलम्बन प्रक्रिया पर रोक लगाये जाने, 9 वर्षो से लम्बित सफाई कर्मियों की सेवा पुस्तिका पर अद्यतन कार्यवाही पूर्ण कराये जाने, प्रान कटौती पास बुक तैयार किये जाने, सफाई उपकरण दिलाकर ब्लाकवार स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने, ग्राम प्रधान एवं अन्य असमाजिक तत्वों द्वारा सफाई कर्मियों के किये जा रहे शोषण को बंद कराने आदि की मांगे शामिल हैं।  
बैठक में  राम सोहरत, सुमनलता, महेश चौधरी,  शिवकुमार यादव,  राकेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश चौधरी, मुकेश मिश्र, रविन्द्र कुमार, आनन्द राव, राधेश्याम, राम सूरत, मो0 अजीम, तेज बहादुर सिंह, सलीम, रेनू, किशुन, जय प्रकाश यादव के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे