Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक कार के टक्कर में दो घायल


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । गैसडी कोतवाली के सामने मोटरसाइकिल कार मे हुई भीषण टक्कर मे मोटर साईकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।                      


             जानकारी के अनुसार  गैसडी कोतवाली के सामने शुक्रवार को दोपहर  गैसडी कोतवाली के सामने दुर्घटना हुई। कोतवाली पर बगहीसीर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उज्वल सिंह बाहर अपनी कार फियेस्टा खडी कर रहे थे गाड़ी बैक करते समय गैसडी  नगर से जमधरी ग्राम के जुनैद अहमद अपनी माता साजिदा के साथ दवा करा कर गांव वापस लौट रहे थे। कि कोतवाली के सामने मोटरसाइकिल एव कार में ज़ोर दार भिडत हो गयी । टक्कर इतनी जोरदार् थी कि मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरी जिसमे मोटर साइकिल सवार जुनैद अहमद पुत्र  अब्दुल हसन 25 वर्ष एव साजिदा पत्नी अब्दुल हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राय ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैसडी पर एंबुलेंस से पहुंचाया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद अधीक्षक डाक्टर वीरेन्द्र आर्य  ने बताया कि हालत गंभीर देखते हुए  जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बारे में प्रभारी निरिक्षक अवधेश कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में कार को कब्जे मे ले लिया गया है।  चोटिलो के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही संबधित कार्य वाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे