Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी ग्रामीणों ने की जाच की मांग


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर । सादुल्ला नगर क्षेत्र मे सड़क के मरम्मत में मानक की अनदेखी करने व कार्यदायी संस्था द्वारा अधूरा काम  छोड़कर फरार होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत कार्य के जांच की मांग की है । 
                   जानकारी के अनुसार विकास खंड रेहरा बाजार के  पेटृोल पम्प से किरतापुर होते हुए भावपुरवा तक 2700 मीटर जर्जर सड़क विशेष मरम्मत योजना में मरम्मत होना था । किरता खास को जोड़ने वाली 100 मीटर सड़क का निर्माण कीए बिना ही कार्यदायी संस्था फरार हो गई व मरम्मत में मानक की अनदेखी की गई । आनंद कुमार, सतीश चंद्र, सुरेंद्र, कल्लू,डग्गाहे, राकेश, मेवालाल, कुलदीप, जगन्नाथ, विजय, अनिल कुमार, बुच्चू आदि ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग के निर्माण में भावपुरवा से किरतापुर की सीमा तक मरम्मत में मानक की अनदेखी की गई है । सड़क के गडढे बिना भरे ही लेपन कर दीए गए पेंटिंग में भी मानक की अनदेखी की गई इतना की नही किरतापुर खास को जोड़ने वाली 100 मीटर सड़क का मरम्मत भी नहीं किया 2700 के स्थान पर 2600 मीटर सड़क का निर्माण ही किया गया उक्त से आक्रोषित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत कार्य की जांच करवाने व अधूरे काम को पूरा कीए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे