शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के खण्डवा गांव के पूरे भिच्छुक की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती आठ मई को उसकी अठारह वर्षीया पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हो गई। खोजबीन के बाद पीडिता को जानकारी मिली की जिले के कुण्डा कोतवाली के सहाबपुर निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र बावल तिवारी ने उसकी बेटी का जबरिया अपहरण कर रखा है। पीडिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर कतन्नापुर निवासी की सोलह वर्षीय पुत्री भी बीती अठारह अप्रैल को संदिग्ध दशा मे गायब हो गई। परिजनों की खोजबीन पर गांव के ही अजय कुमार व जमुना प्रसाद तथा बबुरहिन पर उसकी बेटी को जबरिया अपहृत किये जाने की जानकारी मिली। जब परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गये तो आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण तथा एससीएसटी एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ