सुनील उपाध्याय
बस्ती :जिले के कोतवाली पुलिस ने फर्जी अंकपत्र लगाकर राजकीय इंटर कॉलेज में टीचर बनने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरिया के सलेमपुर डिबड़ार निवासी दिग्विजय मिश्रा और मऊ के मोहम्मदाबाद निवासी रजनीश कुमार सिंह शामिल हैं।
कोतवाली के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि 27 मार्च 2017 को तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बस्ती मंडल में तैनात 4 टीचर पर मुकदमा दर्ज कार्य था। तैनाती के बाद सत्यापन में इनके द्वारा फर्जी अंकपत्र लगाने की पुष्टि हुई थी। इसी आधार पर उन्होंने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। फरार चल रहे दो फर्जी टीचरों को पुलिस ने दबोच लिया है, बाकी दो की तलाश जारी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ