Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टाटा मैजिक के ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत


डॉ ओपी भारती 

गोंडा:   बाइक से रिस्तेदारी में जा रहे दो सगे भाइयों को टाटा मैजिक ने सामने से ठोकर मार कर घायल कर दिया। जिनमें से एक कि इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि एक का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है।
       वजीरगंज के रामपुर खरहटा के जोकाही निवासी निवासी सहदेव के दो पुत्र सिध्दनाथ और रुद्रनाथ बाइक से रिस्तेदारी में जा रहे थे गोंडा फैजाबाद मार्ग पर चंदापुर के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे निजी वाहन से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सिध्दनाथ (25) की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है। परिजन मृतक को घर ले आये और थाने पर सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने को कहा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे