रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में चलाये जारहे अबैध शराब के खिलाफ अभियान में 20लीटर अबैध शराब के साथ एक महिला को गिरप्तार किया गया।
बताते चले जनपद गोण्डा में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये गए अभियान के अंतर्गत लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदयेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में तथा संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के नेतृत्व में दिनांक 25/5/18 को एक अभियुक्त को रामपुर टेगरहा बाजार के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।उक्त के सम्बंध में मु0अ0सं0 151/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरप्तार अभियुक्त मीना पाण्डेय पत्नी पुजारी निवासी ग्राम रामपुर टेगरहा बाजार थाना तरबगंज जनपद गोण्डा है।
गिरप्तार करने वाली टीम में आरक्षी रामकुमार सिंह म0का0 मोनिका यादव-एचजी बाबादीन रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ