Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


अखिलेश्वर तिवारी
डीएम ने मामले की जांच करने का  एडीएम को दिया आदेश
बलरामपुर ।। बलरामपुर में एसडीएम के नाम पर घूस लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है। अवैध खनन की ट्रालियों से घूस लेते दो पुलिसकर्मी कैमरे मे कैद हुये है। घटना महरागंज तराई थानाक्षेत्र के खैरहनिया पहाडी नाले का है। यहाँ अवैध खनन की ट्रालियों से दो पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। 


यह अवैध वसूली एसडीएम तुलसीपुर के नाम पर हो रही है। वीडियों में दिखाया गया है कि खैरहनिया पहाडी नाले से अवैध खनन का बालू लेकर निकलने वाली ट्रालियों से 2500 रुपये प्रतिट्राली की दर से धन उगाही की जा रही है। जो दोनो पुलिस कर्मी वीडियो में दिखाई पड रहे है वो एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी के साथ सुरक्षा में चलते है। यह वीडियो वायरल होने के बाद से प्रशासन में हडकम्प मच गया है। डीएम ने एडीएम को मामले की जाँच सौपी है। डीएम ने इसे गम्भीरता से लेते हुये कहा है कि जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे