सुनील उपाध्याय
बस्ती। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी के कार्यक्रम में हिस्से लेेने वाले स्काउट गाइडो को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये जिला मुख्यायुक्त मणिशंकर तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार से केन्द्रीय मंत्री ने स्काउट गाइडों का उत्साहवर्धन किया उससे और बेहतर कार्य करने का हौसला बढा है।
ज्ञात रहे कि शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज में आयोजित विकास यात्रा के चार वर्ष कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों का हौसला बढ़ाते हुये केन्द्रीय मंत्री,मुख्य अतिथि स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि स्काउट गाइड के यह बच्चे देश एवम समाज के लिए बेहतर करने का जज्बा रखते हैं, आपात स्थिति में यह अपने प्रशिक्षण का बेहतरीन प्रदर्शन करने में आगे रहते हैं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया,दुबौलिया के स्काउट गाइड ने कलर पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन, पूर्व माध्यमिक कवलसिया के बच्चे हस्तनिर्मित बस्तुएँ, कस्तूरबा साऊँघाट के बच्चों ने विविध क्रिया कलापों से मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री स्वाति सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल,सदर विधायक दयाराम चौधरी,विधायक अजय सिंह,विधायक संजय जायसवाल,विधायक रवि सोनकर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल,उत्तर प्रदेशसीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,राम सुधाकर पाण्डेय,अर्चना श्रीवास्तव,डी ओ सी अमित शुक्ल,माधुरी त्रिपाठी, रामपाल सिंह,रंजन सिंह,घनश्याम पाण्डेय,अनिल सिंह आदि ने स्काउट गाइडो का उत्साहवर्धन किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ