Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जंगली सुअर के हमले में दो घायल


अभिषेक गुप्ता 
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. जयसिंहपुर कोतवाली महमूदपुर सेमरी निवासी अमित चौहान 22 व सिसौड़ा निवासी रमेश 20 पुत्र कलूटे मंगलवार दिन में 2 सेमरी सबई रोड पर स्थित महमूदपुर गाँव के पास आम की बाग में चारपाई डाल कर आराम कर रहे थे कि तभी उन्हें बाग में एक भीमकाय जंगली सुअर दिखायी दिया। 

जंगली सुअर को बाग से भगाने के लिए अमित चौहान ने उस पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे क्रोधित हो सुअर ने अमित पर हमला बोल दिया। उसे बचाने के लिए जब रमेश दौड़ा तो सुअर ने उसे भी घायल कर दिया। किसी तरह से रमेश अपनी  जान बचा कर घायलावस्था में गुहार लगाता हुआ महमूदपुर गाँव की तरफ दौड़ा। रमेश को घायल देख व गुहार लगाता देख ग्रामीण लाठी डंडे लेकर बाग की तरफ दौड़े झुंड में ग्रामीणों को बाग में आता देख जंगली सूअर बाग से निकल भागे। 
ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल अमित चौहान व रमेश को प्राथमिक उपचार के लिए सेमरी पीएचसी पहुँचाया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को घर भेज दिया गया व अमित चौहान को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे