गोण्डा।बुधवार को युवा दवा व्यवसायी रवि जयसवाल का शव आवास पर पहुंचते ही परिजनो में कोहराम मच गया और आस-पास शोक की लहर दौड गयी।
बताते चले कि मनकापुर नगर पंचायत के मोहल्ला गायत्री निवासी शिव नरायन जयसवाल के युवा पुत्र रवि जयसवाल उम्र 25वर्ष लगभग दवा व्यवसायी, सूरज जयसवाल के साथ बीते मंगलवार के सुबह बाइक से अपने मामा संतोष जयसवाल गैर जनपद बस्ती के थाना मुडेरवा एक कार्यक्रम में गये हुए थे और शाम को वापस होते समय अपने मामा के पुत्र आकाश जयसवाल व सूरज के साथ हो लिये।तीनो लोग बाइक से आते समय बस्ती-कटरा हाई वे पर स्थित खैरी औरिया के पास सड़क दुर्घटना हो जाने से मौके पर ही रवि जयसवाल की दर्दनाक मौत हो गयी और सूरज व आकाश गम्भीर रुप से घायल हो गये।दोनो घायलो को 108द्वारा ग्रामीणो के सहयोग जिला अस्पताल बस्ती लाया गया।मृतक रवि के परिजनो को स्थानीय पुलिस ने सूचना दी और सूचना मिलते ही आनन-फानन में रोते-बिलखते पहुंचे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ