Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर कुचल कर अधेड़ किसान की मौत


गोंडा। बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली से दब कर एक अधेड़ किसान की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के नवडीहवा किसुनदास गांव के रहने वाले दयाराम वर्मा(60) पुत्र राम जियावन वर्मा बुधवार की शाम सायकिल से सरसों पेरवाने बाजार जा रहे थे तभी बाबूराम बगिया के पास सामने से गिट्टी-मोरंग से लदी ट्रेक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर दयाराम को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरा गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली ले आई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली और शव को कब्जे में ले लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे