सुनील उपाध्याय
बस्ती। भू- माफियाओं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के नेबुलवा ताल में जे.सी.बी. लगाकर तालाब की पटाई करने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि नेबुलवा ताल पर अवैध कब्जा करने वाले दबंगों, भू-माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन देने आये ग्राम वासियों ने बताया कि 22 मई मंगलवार की रात जेसीबी मशीन लगाकर नेबुलवा ताल को अवैध कब्जे की नीयत से पाटा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुये 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के पहुंचने पर जे.सी.बी. ड्राइबर और भू-माफिया फरार हो गये।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुये मांग किया कि भू-माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुये नेबुलआ ताल से अवैध अतिक्रमण, कब्जा हटवाया जाय।
ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, सन्तोष भारद्वाज, मनोज राजभर, सुनील भारद्वाज, अमन राजभर, सूरज भारद्वाज, संजय पाण्डेय, बसन्त भारद्वाज, अरशद अली, सन्तोषी, दिनेश, मनोज कुमार, छट्ठूलाल, अर्जुन कन्नौजिया, श्रवन, राजेश यादव, केशवलाल, लवकुश गुप्ता, सीताराम, जर्नादन, रामगढी, विश्वनाथ, मनोज कुमार, जय हिन्द, विष्णु, गुड्डू, पुनीत, कमलेश, प्रदीप, मो0 जलील, रामानन्द, नरेन्द्र, कुशल, प्रद्युम्न, रामगढी, विश्वनाथ के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ