Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पागल कुत्ते के काटने से वृद्ध की मौत



डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:- पागल कुत्ते के काटने से गम्भीर हुए बानेपुर निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार देर शाम मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बानेपुर निवासी साधूराम के अनुसार उसके भाई मस्तराम(70) को 30 अप्रैल को घर पर ही एक पागल कुत्ते ने काट लिया था।उसने 1 मई को वजीरगंज सीएचसी पर संख्या 014743 पर पंजीकरण करा कर चिकित्सक को दिखाया,जिन्होंने पर्चे पर पागल कुत्ते के काटने का इंजेक्शन ए.आर.वी.लिख दिया।वह समय-समय पर इंजेक्शन लगवाने सीएचसी जाता रहा।बावजूद इसके 21 मई को उसकी तबियत जब ज्यादा खराब हुई तो
उसने अपने को फैजाबाद जिला अस्पताल में दिखाया।जहां उसे पागल जानवर काटने की बीमारी हाइड्रोफोबिया बताया गया।
उसे उसी दिन देर शाम लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वहां भी मध्य रात्रि में उसे हाइड्रोफोबिया ही बता कर उसकी जांच की गई।मेडिकल कॉलेज द्वारा उसकी स्थिति अति गम्भीर बताने पर परिजन उसे वापस घर ले आए जहां 22 मई को देर शाम 9 बजे उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के भाई साधूराम के प्रार्थना पत्र पर थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बाद पंचनामा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया।
इस सम्बंध में पूछने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित कुमार ने बताया कि मृतक मस्तराम अस्पताल आया जरूर था लेकिन उसने एन्टी रैबीज इंजेक्शन कहाँ लगवाया ,पता नहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे