सुनील उपाध्याय
बस्ती :दो अलग-अलग स्थानों पर बुजुर्गों का शव मिला है। एक पहचान हुई तो दूसरा अज्ञात है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कप्तानगंज थाने के गोपियापार निवासी रामलौट यादव (92) अपने रिश्तेदार के घर बड़ेबन गनेशपुर जाने के लिए मंगलवार को साइकिल से निकले थे। शाम तक न वह रिश्तेदार के यहां पहुंचे और न ही अपने घर लौटे। बुधवार सुबह उनका शव कैप्टनगर बसहवा के पास सागौन के बाग में मिला। पास में उनकी साइकिल भी पड़ी थी। आशंका है कि गर्मी के चलते छांव के लिए सागौन के पेड़े के नीचे बैठे और वहीं पर उनकी मौत हो गई।
कलवारी थाने में घाघरा पर टांडा पुल से पहले माझा खुर्द गांव में सड़क किनारे 61 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। जिसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। प्रधान परमात्मा यादव की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार वृद्ध अर्द्धविक्षिप्त अवस्था में क्षेत्र में घूमता रहता था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ