रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा/लखनऊ।किंगजार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती मरीजो की देखभाल राम भरोसे चल रही है।जहाँ ना पंखा है ना कूलर है ना एसी ना आक्सीजन।पड़ रही भीषण गर्मी में मरीज तडपड़ा रहे है।सबसे ज्यादा खराब हालात बच्चो के वार्ड में है।जहाँ एक बेड पर दो दो बच्चो को भर्ती किया गया है।और देखरेख करने के लिए कोई नही है।और तो और आक्सीजन भी उपलब्ध नही है।जहाँ बच्चे गर्मी में तड़पड़ा रहे है।
कच्ची मछली की तरह और जिम्मेदार के कान पर जूँ तक नही रेगती।ये हाल है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाक के नीचे।जब प्रदेश के मुखिया के घर में इस तरह अस्पताल मे भर्ती छोटे.छोटे बच्चे हवा पानी के लिए तरस रहे है अभिभावक परेशान है।
तो और जिलो की क्या स्थिति होगी।जबकि सबको याद है की गोरखपुर में बच्चो के साथ आक्सीजन ना होने के कारण हादशा हो चुका है सैकड़ो बच्चे असमय काल के गाल में समा चुके है।फिर शासन प्रशासन के तरफ लापरवाही बरती जारही है।
क्या कहते है मरीजो के तीमारदार।
बिमार बच्चों के तीमारदार रोते हूए कहते है की साहब हम जानते थे की ये मुख्यमंत्री के बगल की अस्पताल है।यहाँ सारी सुविधायें मिलेगी।लेकिन यहाँ तो कुछ भी नही है।ना पंखा ना कूलर ना एसी फ्रीज आक्सीजन।और तो और इस अस्पताल में कोई पूछने वाला भी नही है की क्या परेशानी है।बच्चो के लिए घर से पंखा लेकर आये है।
आखिर सरकारी अस्पतालो की व्यवस्था सुधर नही सकती है या सरकार ध्यान नही देरही है सुधारने की तरफ आदि बाते है जो आम आदमी के जेहन में कौध रही है।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ